राज्य सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Mar 18, 2026
जयपुर, राजस्थान 18 मार्च, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘राजस्थान युवा शक्ति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा] कौशल विकास] उद्यमिता और खेल से जुड़े 485 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवम लोकार्पण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना के तहत प्रथम लाभार्थी को चेक भी प्रदान किए। इस दौरान 403 स्टार्टअप्स को वायबिलिटी गैप का 1 हजार 145 लाख रुपये के फंड का वितरण और 9 हजार 432 युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। विकसित भारत-विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है] और राज्य सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।