मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस से गुजरात के हर बच्चे तक पहुंच रही स्मार्ट शिक्षा
Jun 26, 2026
गुजरात सरकार की 10,000 करोड़ रुपये की विश्व बैंक समर्थित ‘मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस’ योजना राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रही है। स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाओं और डिजिटल शिक्षण सुविधाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। राजकोट के श्रीमती सरोजिनी नायडू गर्ल्स हाई स्कूल जैसे संस्थानों में छात्राओं को तकनीकी प्रशिक्षण, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का लाभ मिल रहा है। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सहयोग, बेहतर शिक्षण वातावरण और आधुनिक सुविधाओं की सराहना की। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्पोर्ट्स ड्रेस और स्कूल बैग भी मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह पहल विकसित गुजरात के सपने को मजबूत बना रही है।