गुजरात की मंडप योजना से सब्जी की खेती बनी मुनाफे का सौदा

Jun 29, 2026

गुजरात के वलसाड जिले में मंडप योजना आदिवासी किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। धरमपुर तालुका और आसपास के लगभग 20 हजार किसान करेला, लौकी, कुंदरू (टिंडोरा) और परवल जैसी बेल वाली सब्जियों की आधुनिक मंडप प्रणाली से खेती कर रहे हैं। बागवानी विभाग की सब्सिडी से खेती की लागत कम हुई है और अधिक किसान इस तकनीक को अपना रहे हैं। मंडप प्रणाली से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ है, जिससे किसानों की उपज सीधे मुंबई जैसे बड़े थोक बाजारों तक पहुंच रही है। फसल अवधि बढ़ने से किसानों को पूरे वर्ष नियमित आय मिल रही है। यह योजना ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के साथ आदिवासी क्षेत्रों में टिकाऊ और लाभकारी बागवानी को भी बढ़ावा दे रही है।