जामनगर बना आयुर्वेदिक उपचार का वैश्विक केंद्र

Oct 22, 2026

गुजरात का जामनगर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य और वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद (ITRA) पंचकर्म, कायाकल्प उपचार, शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए आयुर्वेद को बढ़ावा दे रहा है। संस्थान में रूस और जापान सहित विभिन्न देशों के विद्यार्थी आयुर्वेद का अध्ययन और शोध कर रहे हैं। संस्थान के निदेशक के अनुसार, यहां से शिक्षित विशेषज्ञ कम से कम 69 देशों में आयुर्वेद के प्रसार में योगदान दे रहे हैं। पिछले छह वर्षों में संस्थान ने 18 लाख से अधिक ओपीडी मरीजों और 27,000 से अधिक भर्ती मरीजों का उपचार किया है। यह पहल आयुर्वेदिक चिकित्सा, रोजगार और वेलनेस पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक है।