राजस्थान में जनसुनवाई बनी आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम

Sep 09, 2026

जयपुर, राजस्थान, 09 सितंबर 2026, (एएनआई): राजस्थान में जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा समय-समय पर आयोजित जनसुनवाई में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हैं। इन जनसुनवाइयों में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री द्वारा सुना जाता है और उनका मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देकर आमजन को राहत पहुंचाई जाती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अधिकारियों को भी निर्देश देते हैं कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और उनके निस्तारण का लगातार फॉलोअप रखा जाए। कुल मिलाकर, जनसुनवाई सिर्फ शिकायतों के निराकरण का मंच ही नहीं बनी है, बल्कि यह सरकार और आमजन के बीच सीधे संवाद, जवाबदेही और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी माध्यम भी बनी है।