किसान अपनाएं लाभ की खेती और विकास यात्रा में बनें सहभागीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

May 21, 2026

बांसवाड़ा, राजस्थान, 21 मई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा के कुशलगढ़ स्थित चुड़ादा गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान लाभ की खेती अपनाएं और विकास यात्रा में सहभागी बनें। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार बैलों द्वारा पारंपरिक एवम प्राकृतिक खेती करने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया है। इसके अंतर्गत बिजली, पानी की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ग्राम विकास चौपाल में मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील एवम विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित कृषकों से अनेक नवाचारों पर संवाद किया और किसानों, पशुपालकों एवम युवा उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के चैक और स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।