Diwali पर गुजरात का Vocal for Local अभियान, कारीगरों, महिला SHGs और व्यापारियों को मिलेगा बढ़ावा
Nov 06, 2026
दिवाली गुजरात के स्थानीय कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों और छोटे कारोबारियों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर लेकर आई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रही है। अहमदाबाद के सरस मेलों में महिला स्वयं सहायता समूहों को निशुल्क स्टॉल, भोजन और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे महिलाएं अपने पारंपरिक उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर बेहतर कमाई कर रही हैं। मिट्टी के दीये, सजावटी सामान और हस्तनिर्मित उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। खादी और पॉलीवस्त्र पर 30 प्रतिशत बाजार प्रोत्साहन से 16 हजार से अधिक कातिनों और बुनकरों को लाभ मिल रहा है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रही है।