गुजरात का प्राकृतिक खेती वाला जिला डांग ‘श्रीअन्न’ के पुनरुत्थान में बना अग्रणी

Nov 20, 2026

गुजरात के डांग जिले में पारंपरिक मोटे अनाज यानी श्री अन्न की खेती को प्राकृतिक खेती के जरिए नई पहचान मिल रही है। यहां आदिवासी किसान पीढ़ियों से नागली, सामो, वरी और कोदरी जैसे अनाज उगाते आ रहे हैं। सरकार किसानों को देशी गायों के रखरखाव के लिए आर्थिक सहायता देने के साथ प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध करा रही है। ATMA परियोजना के तहत किसानों को जीवामृत, बीजामृत और घनजीवामृत जैसे जैविक खाद तैयार करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षित किसान अब सात गांवों तक इस तकनीक का प्रसार कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती से कृषि पद्धतियों में सुधार, किसानों की आय में नए अवसर और पारंपरिक मिलेट्स को बढ़ावा मिल रहा है।