पीएम-ईबस सेवा से गांधीनगर में सार्वजनिक परिवहन को मिल रही हरित रफ्तार

Nov 23, 2026

गुजरात का गांधीनगर पीएम-ईबस सेवा के तहत 70 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के साथ अपने सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूत कर रहा है। गांधीनगर नगर निगम द्वारा शुरू की गई यह सेवा यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। यह सेवा सचिवालय, महात्मा मंदिर, गिफ्ट सिटी और रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थानों को जोड़ती है। इसके अलावा कलोल, देहगाम और मानसा जैसे आसपास के क्षेत्रों तक भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराती है। सुरक्षा और सुगम आवागमन इस सेवा की प्रमुख विशेषताएं हैं। बसों में CCTV कैमरे, SOS अलर्ट और व्हीलचेयर के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की सुविधा दी गई है। डिजिटल टिकटिंग से यात्रियों की सुविधा भी बढ़ी है। ये इलेक्ट्रिक बसें पारंपरिक परिवहन के मुकाबले स्वच्छ विकल्प हैं, क्योंकि इनसे सीधे तौर पर कोई प्रदूषण नहीं होता। किफायती किराया, वातानुकूलित सुविधाएं और बेहतर कनेक्टिविटी भी स्थानीय लोगों के रोजमर्रा के सफर को आसान बना रही हैं। लोगों की बढ़ती पसंद के साथ गांधीनगर का इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क रोजमर्रा के सफर को आसान और स्वच्छ बना रहा है। यह पहल किफायती और टिकाऊ शहरी परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।