गुजरात के वडनगर में खुला भारत का सबसे बड़ा स्किल ट्रेनिंग संस्थान

May 21, 2026

लार्सन एंड टुब्रो द्वारा वडनगर में देश का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू किया गया है, जो युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का नया केंद्र बन रहा है। 9.3 एकड़ में फैले इस संस्थान को केवल छह महीनों में तैयार किया गया। यहां इलेक्ट्रिकल, वेल्डिंग, प्लंबिंग, टेलीकॉम, सोलर और कंस्ट्रक्शन समेत 20 से अधिक ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 18 से 35 वर्ष तक के युवा यहां आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में ट्रेनिंग, हॉस्टल, भोजन और रहने की सुविधा पूरी तरह मुफ्त है। 45 से 90 दिनों के कोर्स पूरे करने के बाद युवाओं को सीधे नौकरी मिलेगी, जहां शुरुआती वेतन 18 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक होगा। दो पायलट बैचों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट मिल चुका है।