सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Mar 02, 2026

जयपुर, राजस्थान 02 मार्च, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन टाउन रिप्रजेन्टेटिव नेशनल कॉन्क्लेव और विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है, और विकास में सबकी भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मूल्य आधारित नेतृत्व, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। हमें अपने निर्णयों में ईमानदारी, पारदर्शिता, जनसेवा और नैतिकता को प्राथमिकता देनी चाहिए। साथ ही, एक दूसरे के प्रति संवेदनशील होकर कर्तव्य बोध को सर्वाेपरि रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन समाज का देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही, सामाजिक क्षेत्र में भी समाज ने अनुकरणीय कार्य किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के प्रचार प्रसार के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।