आस्था, प्रकृति और रोमांच से वैश्विक पर्यटन पहचान बना रहा उत्तराखण्ड
Aug 15, 2026
उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एकीकृत टूरिज्म डेस्टिनेशन प्लान के तहत सड़क, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और होम-स्टे जैसी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। चारधाम, विंटर चारधाम और आदि कैलाश के विकास से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिल रही है। वर्ष 2025 में 6 करोड़ से अधिक पर्यटकों का रिकॉर्ड आगमन राज्य की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। लगभग ₹5,000 करोड़ के पर्यटन अवसंरचना निवेश से कनेक्टिविटी और सुविधाएं मजबूत हो रही हैं। योग, आयुष, पंचकर्म, ईको-टूरिज्म और एडवेंचर गतिविधियों के विस्तार से उत्तराखंड एक ऑल-सीजन और वैश्विक पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।