प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धताः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jun 17, 2026

जयपुर, राजस्थान, 17 जून 2026, (एएनआई): हाल ही में] जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में] मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि] आगामी खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में] उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाए] जिससे वे कृषकों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। साथ ही] उर्वरकों के संयमित उपयोग से उत्तम पैदावार लेने की जानकारी भी दे सकें। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण कर आवश्यकता अनुरूप उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इस कार्य में किसान कृषि वैज्ञानिकों का सहयोग लें। बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी।