Eco-Friendly Ganpati Workshop में CM Fadnavis ने की शिरकत, खुद मूर्तिकार बन गणपति की बनाई मूर्ति
Sep 10, 2026
नवी मुंबई 10 सितंबर 2026 (एएनआई) State Level Eco-Friendly Ganpati Idol Making Workshop में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिरकत की। इस दौरन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक अलग और अनोखा अंदाज देखने को मिला। नवी मुंबई में आयोजित Eco-Friendly Ganpati Idol Making Workshop में CM फडणवीस खुद मूर्तिकार बन गए। हाथों में औजार थामा... गणपति की प्रतिमा बनाने की कोशिश की, और लोगों को दिया Eco-Friendly गणपति का संदेश।