गुजरात के सरकारी स्कूल का "मैथ्स पार्क" बना बच्चों के लिए गणित सीखना आसान, मज़ेदार और व्यवहारिक

Jul 15, 2026

गुजरात के पंचमहल जिले के नवा नदीसर प्राथमिक विद्यालय ने अपने अभिनव मैथ्स पार्क के माध्यम से गणित की पढ़ाई को बच्चों के लिए आसान, रोचक और व्यवहारिक बना दिया है। यहां नंबर लाइन, अबेकस, ज्योमेट्री मॉडल और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों के जरिए बच्चे खेल-खेल में गणित की अवधारणाएं सीखते हैं। विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय कारीगरों के सहयोग से विकसित यह पार्क गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देता है। विद्यार्थियों का कहना है कि इससे गणित को समझना सरल हो गया है और अतिरिक्त ट्यूशन की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति के लिए विद्यालय को पीएम श्री मॉडल स्कूल का दर्जा मिला है। यह पहल सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा देते हुए विकसित गुजरात और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रही है।