गुजरात का राजकोट जिला पुस्तकालय डिजिटल दौर में भी पढ़ने की संस्कृति को रख रहा है जीवित
Sep 15, 2026
गुजरात की राजकोट जिला लाइब्रेरी वर्ष 1957 से पढ़ने और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। लाइब्रेरी में गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी की 57,000 से अधिक किताबों का संग्रह है, जो छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों और अन्य पाठकों के लिए उपयोगी है। यहां अलग-अलग भाषाओं में अखबार और पत्रिकाएं भी उपलब्ध हैं। छात्र करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान, इतिहास और अन्य विषयों की किताबों के साथ शांत और सुविधाजनक माहौल में पढ़ाई कर सकते हैं। छात्रों के लिए अलग अध्ययन कक्ष सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। लाइब्रेरी में दुर्लभ और पुरानी किताबों का विशेष संग्रह भी है। सुविधाओं और विविध पुस्तकों के साथ यह लाइब्रेरी डिजिटल दौर में भी पढ़ने की आदत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है।