गुजरात के महिसागर में साक्षरता अभियान से सैकड़ों लोगों को मिली शिक्षा की नई राह
Jun 30, 2026
गुजरात के महिसागर जिले में प्रोजेक्ट सहकार के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से वयस्क शिक्षा को नई दिशा मिली है। अभियान के तहत लगभग 4,700 निरक्षर लोगों को पढ़ना-लिखना सिखाने के लिए 532 छात्र स्वयंसेवकों और 126 शिक्षा मित्रों ने मिलकर कार्य किया। कामकाजी लोगों की सुविधा के लिए रात्रि कक्षाओं का आयोजन किया गया। अंतिम परीक्षा में 4,561 में से 4,135 शिक्षार्थी सफल रहे, जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। अब वे बैंकिंग, सरकारी दस्तावेज़ों और अन्य आवश्यक कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। प्रशासन ने सफल प्रतिभागियों को आगे भी सहयोग देने तथा शेष शिक्षार्थियों के लिए दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू करने की योजना बनाई है। इस अभियान का विस्तार जिले के अन्य गांवों तक भी किया जाएगा।