नवीन सदस्यों के जुड़ने से प्रदेश में मजबूत हुआ सहकार परिवारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jul 07, 2026

नई दिल्ली, राजस्थान, 06 जुलाई 2026, (एएनआई): केंद्रीय गृह एवम सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में, सहकारिता मंत्रालय के 5 वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, 8 लाख 90 हजार नवीन सदस्यों के जुड़ने से प्रदेश में सहकार परिवार मजबूत हुआ है, और राजस्थान में सहकारिता आंदोलन गांव ढाणी तक पहुंच गया है। राज्य में लगभग 42 हजार से अधिक सहकारी समितियां हैं, जिनसे एक करोड़ 35 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। साथ ही, सभी ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों के गठन का लक्ष्य तय किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश का डेयरी सहकारिता माडल लाखों पशुपालक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का आधार बन चुका है। प्रदेश में घाटे में चल रहे डेयरी संघ मुनाफे में आ गये हैं। वहीं, 10 हजार करोड़ का रिकार्ड टर्नओवर भी हासिल किया गया है। आरसीडीएफ और जिला दुग्ध संघों के कुल लाभ और टर्न ओवर पिछले 47 वर्षों के इतिहास में सर्वाधिक है।