मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान

Mar 06, 2026

जयपुर, राजस्थान 06 मार्च, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने] उन्हें आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से मजबूत करने और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। जयपुर में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस वर्ष के बजट में भी रूरल विमेन बीपीओ] राज सखी स्टोर] अमृत पोषण वाटिकाओं का निर्माण] किशोरी बालिका योजना का विस्तार] मुख्यमंत्री लखपति दीदी ऋण योजना के अंतर्गत ऋण सीमा में वृद्धि सहित ऐसी अनेक घोषणाएं की गई हैं] जिससे आधी आबादी सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण और वित्तीय समावेशन के तहत किए जा रहे प्रयासों से प्रदेशभर में 16 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक संबल देने और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रुपये का व्यय कर जिला स्तर पर रूरल विमेन बीपीओ स्थापित किये जायेंगे।