गुजरात के युवा किसान ने प्राकृतिक खेती से रचा सफलता का मॉडल

May 14, 2026

गुजरात के सूरत जिले के उतेवा गांव के युवा इंजीनियर विकास गामित ने 2019 में बेंगलुरु की हाई-पेइंग आईटी नौकरी छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाया। रासायनिक खेती और खराब खानपान के असर को देखते हुए उन्होंने गांव लौटकर ‘जंगल मॉडल’ पर आधारित खेती शुरू की, जहां बिना रसायनों के फल, सब्जियां और कई फसलें उगाई जा रही हैं। इस मॉडल से लागत कम हुई, मिट्टी की गुणवत्ता सुधरी और सालभर उत्पादन मिलने लगा। विकास ने गिर गायों का डेयरी यूनिट भी शुरू किया और देसी घी को अपने ब्रांड से बेचना शुरू किया। आज उनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। ‘यंग प्रोग्रेसिव फार्मर’ सम्मान से सम्मानित विकास अब युवाओं को आधुनिक और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं।