मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में कृषि का रोडमैप तैयार

Apr 08, 2026

जयपुर, राजस्थान , 08 अप्रैल 2026, (एएनआई): जयपुर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय सम्मेलन में, केंद्रीय कृषि एवम किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस सम्मेलन में कृषि विकास के लिए जो वैचारिक मंथन होगा] वह कृषि के भविष्य को नई दिशा देगा। इस कॉन्फ्रेंस में विषयवार प्रस्तुतियों के माध्यम से कृषि उत्पादन] जल प्रबंधन] फसल सुरक्षा] डिजिटल कृषि] प्राकृतिक खेती और किसानों की आय बढ़ाने जैसे विषयों पर होने वाली चर्चा देशभर के विशेष तौर पर राजस्थान के किसानों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, डबल इंजन सरकार किसान हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने विकसित राजस्थान 2047 की कार्य योजना तैयार की है, जिसके तहत फसल श्रेणी वार लक्ष्यों का निर्धारण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, किसानों को अब पारंपरिक तरीकों के स्थान पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है] जिससे कृषि नौकरी और व्यापार से भी अधिक लाभकारी बन सके।