मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विद्युत प्रसारण एवं वितरण तंत्र हुआ मजबूत

Jun 02, 2026

जयपुर, राजस्थान, 02 जून 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी निर्णयों के फलस्वरूप प्रदेश में विद्युत प्रसारण एवं वितरण तंत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुआ हैं। जिसके फलस्वरूप भीषण गर्मी के दौर में भी घरेलु, कृषि उपभोक्ताओं सहित उद्योगों को निर्बाध और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जयपुर में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्पादन इकाइयों और प्रसारण तंत्रों का समयानुसार रख-रखाव सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के साथ-साथ पम्प स्टोरेज, गैस और जल विद्युत और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि राज्य स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।