स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहरों के लिए बनाएं रोडमैपः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Oct 06, 2026

जयपुर, राजस्थान, 06 अक्टूबर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित महापौर, सभापति और अध्यक्षों के साथ शहरों के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर 100 दिवसों के रोडमैप पर संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहरों के लिए रोडमैप बनाएं, और 100 दिन में शहरों की सूरत बदलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में शहरों का योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निकाय प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों की गुणवत्ता जांचने तथा उनका समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास केवल योजनाएं बनाने तक ही सीमित न रहे बल्कि उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे।