गंगा स्वरूपा महिलाओं को नई जिंदगी शुरू करने में मदद कर रही गुजरात सरकार

Oct 02, 2026

गुजरात की गंगा स्वरूपा पुनर्विवाह आर्थिक सहायता योजना उन पात्र विधवा महिलाओं को आर्थिक सहयोग देती है, जो पुनर्विवाह कर जीवन की नई शुरुआत करना चाहती हैं। 18 से 50 वर्ष की आयु की महिलाएं पुनर्विवाह के छह महीने के भीतर योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। गुजरात सरकार की ओर से पात्र लाभार्थियों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें 25,000 रुपये सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा किए जाते हैं, जबकि 25,000 रुपये नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के रूप में दिए जाते हैं। गांधीनगर जिले के मानसा की जालपाबेन मिस्त्री भी इस योजना की लाभार्थी हैं। पति के निधन के बाद उन्होंने परिवार और बेटी के सहयोग से पुनर्विवाह किया। आज वह शिक्षिका के रूप में काम कर परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन जी रही हैं।