राजस्थान सरकार और इंटरनेशनल सोलर अलायंस ने फ्रेमवर्क फॉर एक्शन पर किए हस्ताक्षर

Jul 09, 2026

जयपुर, राजस्थान, 09 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर] सरकार और 128 देशों के समूह वाले, इंटरनेशनल सोलर अलायंस द्वारा फ्रेमवर्क फॉर एक्शन] एडवांस क्लीन एनर्जी ड्रिवन सस्टेनेबल डवलपमेंट पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है] जिसके साथ इंटरनेशनल सोलर अलायंस साझेदार बना है। यह इस बात का प्रतीक है कि राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल देश का बल्कि दुनिया के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्रेमवर्क फॉर एक्शन स्वच्छ] सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईएसए के साथ इस साझेदारी से प्रदेश परंपरागत ऊर्जा से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ेगा। इसके अंतर्गत सौर ऊर्जा के विस्तार] प्रसारण और वितरण की व्यापक योजना तैयार की जाएगी जिससे आपूर्ति में बड़ा सुधार आएगा और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्रेमवर्क फॉर एक्शन से स्वच्छ ऊर्जा का सही तरीके से एकीकरण] प्रसारण] भंडारण और इस्तेमाल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रसारण एवम वितरण तंत्र को मजबूत करने ग्रिड क्षमता बढ़ाने] नवीकरणीय ऊर्जा के समुचित समावेशन और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।