सभी वादों को पूरा कर रही डबल इंजन सरकारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jul 27, 2026
जयपुर, राजस्थान, 27 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से रोडवेज की 144 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार सभी वादों को पूरा कर रही है, और प्रदेश में लगातार सार्वजनिक परिवहन सेवा का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो सके। सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर कोने में परिवहन सुविधा पहुंचाना है। इन 144 नई बसों के संचालन से प्रदेश के लाखों यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी। राजस्थान पथ परिवहन निगम लिमिटेड की नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें बेहतर तकनीक, सुरक्षा मानकों और अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए।