जल योद्धाओं से मिले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल

Oct 02, 2026

2 October 2026, New Delhi, ANI: नई दिल्ली में जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम कर रहे ‘वॉटर वॉरियर्स’ के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने संवाद किया। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे जल योद्धाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह सामुदायिक भागीदारी, श्रमदान और स्थानीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह संवाद 1 अक्टूबर 2026 को नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से आयोजित किया गया।