केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यवासियों को दी सौगात

Aug 10, 2026

जयपुर, राजस्थान, 10 अगस्त 2026, (एएनआई): केंद्रीय स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में 10 नवीन अत्याधुनिक रक्त संग्रहण और परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कुल 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत के इन वाहनों को राज्य के 10 राजकीय ब्लड बैंकों को आवंटित किया गया है। इन वाहनों में 3 डोनर काउच] 2 ब्लड कलेक्शन मॉनिटर] ट्यूब सीलर] 200 यूनिट क्षमता वाला रेफ्रिजरेटर] ऑक्सीजन सिलेंडर] डिजिटल थर्मामीटर और रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एलईडी टीवी एवम पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। नवीन रक्त संग्रहण एवम परिवहन वाहनों के माध्यम से अब दूर दराज के क्षेत्रों में भी सुविधाजनक रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हो सकेंगे और रक्त संग्रहण को बढ़ाया जा सकेगा।