नशामुक्त राजस्थान के संकल्प को बनाएं जन आंदोलनः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jun 04, 2026
जयपुर, राजस्थान, 04 जून 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त राजस्थान के संकल्प को जन भागीदारी से जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े छोटे-बड़े सभी नेटवर्क ध्वस्त किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन से तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए, निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में, जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर, कड़ी नजर रखने और बेहतर समन्वय के साथ, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान के माध्यम से, वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन कर, मादक पदार्थों का परिवहन सहित, अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, नशे के खिलाफ जन जागरूकता के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए, जिसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।