वन स्टेट-वन इलेक्शन से विकास कार्यों को मिलेगी गतिः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Aug 06, 2026
जयपुर, राजस्थान, 06 अगस्त 2026, (एएनआई): राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान आयोग के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पंचायती और नगरीय निकायों में ओबीसी आरक्षण के संबंध में वर्ष 2026 का प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने स्थानीय चुनावों को समय पर कराने का जो वादा किया था] उस दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन स्टेट वन इलेक्शन व्यवस्था से विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति मिलेगी। इससे पैसा] समय और संसाधनों की बचत भी होगी।