कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स और सुरक्षा सखी बनें जनजागरुकता की कड़ीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Oct 19, 2026
जयपुर, राजस्थान, 19 अक्टूबर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स और महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मियों और प्रदेशभर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी महिला यूथ सीएलजी सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण सरकार का संकल्प है] और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स] सीएलजी और सुरक्षा सखी जनजागरुकता की कडी बनें। मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स के लिए प्रतिमाह थाने और पुलिस चौकी में पद स्थापित कॉन्स्टेबल] हेड कॉन्स्टेबल और एएसआई की तरह निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं] बल्कि अपराध की रोकथाम] असामाजिक तत्वों में कानून का भय और महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवीन 100 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।