प्रवासी राजस्थानी दिवस से प्रवासियों को मिलेगा विकास में भागीदारी का अवसरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jul 28, 2026

जयपुर, राजस्थान, 28 जुलाई 2026, (एएनआई): हाल ही में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस के संबंध में, जयपुर में आयोजित बैठक में कहा कि, प्रवासी राजस्थानी दिवस से प्रवासियों को विकास में भागीदारी का अवसर मिलेगा, और प्रवासी राजस्थानियों से सतत संवाद हो। उन्होंने कहा कि, प्रवासी राजस्थानियों की सुविधा के आधार पर नए चैप्टर्स का शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर्स के माध्यम से भी प्रवासी राजस्थानियों से निरंतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि प्रवासियों का जुड़ाव और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि, आगामी 10 दिसंबर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में, विभिन्न विषयों पर आयोजित होने वाले सेक्टोरल सत्रों के सफल आयोजन के लिए, सभी संबंधित विभाग समय पर तैयारियां पूरी करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस उपलक्ष्य में शेखावाटी क्षेत्र के प्रवासी राजस्थानियों के लिए विशेष कार्यक्रम शेखावाटी क्षेत्र में ही आयोजित किया जाए।