गुजरात के मोरबी का लक्ष्मीवास गांव जल प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Jul 09, 2026

मोरबी, गुजरात गुजरात के मोरबी जिले का लक्ष्मीवास गांव अपने बेहतरीन जल प्रबंधन और पीने के पानी की व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुआ है। कभी पानी की कमी से जूझने वाला यह गांव अब जल जीवन मिशन के तहत बेहतर जल प्रबंधन और हर घर तक साफ पीने का पानी पहुंचाने का एक आदर्श उदाहरण बन गया है। नई दिल्ली में आयोजित जल महोत्सव में सम्मानित हुए लक्ष्मीवास गांव के सभी 280 घरों तक जल जीवन मिशन के तहत नर्मदा के पानी की पाइपलाइन से सुरक्षित पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। WASMO, गुजरात सरकार और गांव के लोगों के मिलकर किए गए प्रयासों से लक्ष्मीवास गांव आज जल प्रबंधन, गांव के विकास और जनभागीदारी का राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल बन गया है।