GSRTC ने पास के किराये में किया बदलाव, 2.5 लाख से ज्यादा यात्रियों को 50% तक राहत
Sep 08, 2026
गुजरात में रोजाना बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब किराए में बड़ी राहत मिलेगी। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम यानी GSRTC ने बस पास की व्यवस्था में बदलाव किया है। इसका लाभ 2.5 लाख से अधिक कर्मचारी, कामगार और नियमित यात्रियों को मिलने की उम्मीद है। नए नियम के तहत 30 दिन के मासिक पास के लिए अब यात्रियों को 15 दिनों के किराए का भुगतान करना होगा, जबकि पहले 18 दिनों का किराया देना पड़ता था। इससे यात्रियों को रोजाना यात्रा खर्च में 50 प्रतिशत तक की राहत मिल सकती है। वहीं, 90 दिनों की वैधता वाले तिमाही पास का किराया 54 दिनों से घटाकर 45 दिनों के किराए के बराबर कर दिया गया है। इस बदलाव से नियमित यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक किफायती और सुलभ बनेगा।