साइबर ठगों और उनकी संपत्तियों पर की जाए कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jul 20, 2026
जयपुर, राजस्थान, 20 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में, R4C यानी राजस्थान साइबर क्राइम कन्ट्रोल सेंटर और उसके तहत संचालित, हेल्पलाइन 1 9 3 0 के मद्देनजर पुलिस के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर ठगों और उनकी संपत्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों को सोशल मीडिया सहित अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए साइबर अपराधों के विरुद्ध आमजन में जागरुकता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों में भी विशेष जागरुकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने बैंकिंग संस्थानों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधियों के बैंक खाते तुरंत ब्लॉक करवाने और आधुनिक तकनीक एवम डेटा विश्ल़ेषण का उपयोग कर त्वरित कार्रवाई से साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए।