Ladli Behna Yojana किस्त ट्रांसफर पर CM Mohan Yadav ने कहा- "1 करोड़ 25 लाख से अधिक..."
Aug 19, 2026
भोपाल (मध्य प्रदेश), 19, अगस्त 2026, एएनआईः लाडली बहना योजना किस्त ट्रांसफर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...आज मैं यहां मैहर की माता जी के स्थान से 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के लिए उनकी नियमित 1,500 रुपए की किस्त और 1 करोड़ 25 लाख बहनों को 250 रुपए रक्षाबंधन का नेक उनको देने के लिए हमारा एक कार्यक्रम आयोजित है। यह बहनों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ा संकल्प का भी कारण है। हम सभी जानते हैं कि कई घरों में यह एक बहुत बड़ी राशि है...मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब देश आगे बढ़ रहा है तो हमारी सभी बहनाओं के परिवार में सुख-समृद्धि आए..."