त्रिपुरा में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान
Oct 28, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के नेतृत्व में त्रिपुरा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नेताजी सुभाष रीजनल कोचिंग सेंटर में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना, त्रिपुरा स्टेट गेम्स और ग्रासरूट टैलेंट हंट के जरिए खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग, खेल उपकरण और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जानिए, किस तरह त्रिपुरा में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के अवसर मिल रहे हैं।