Odisha में 730 Crore रुपये का AI निवेश, HCLTech बनाएगा पहला AI Data Center
Jul 24, 2026
भुवनेश्वर (ओडिशा), 24 जुलाई, 2026 (एएनआई): ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "आज महाप्रभु जगन्नाथ की बहुदा रथ यात्रा भी है और इस अवसर पर आज ओडिशा के टेक्नॉलॉजी और उद्यम क्षेत्र में निश्चित तौर पर एक ऐतिहासिक दिन है। HCL टेक और देश की स्वदेशी AI संस्था 'सर्वम् AI' के साथ हमारी सरकार ने दो MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। आज के पहले MoU के अनुसार HCL टेक ओडिशा में अपना एक ग्लोबल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने जा रहा है... दूसरे MoU के अनुसार HCL टेक और सर्वम् AI के संयुक्त सहयोग से ओडिशा में 'ओडिशा सॉवरेन AI पार्क' में हमारा पहला AI डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इससे हमारा डेटा हमारे पास ही सुरक्षित रहेगा और ओडिशा का और अधिक विकास होगा। इस प्रकल्प में HCL टेक लगभग 730 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है जो राज्य के डिजिटल ग्लोबल सिस्टम को बहुत मजबूत करेगा..."