Odisha में UMANG 2026 Program, CM Mohan Majhi ने नशा मुक्त भारत अभियान में लिया हिस्सा
Nov 17, 2026
भुवनेश्वर (ओडिशा), 17 नवंबर, 2026 (एएनआई): ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में UMANG 2026 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलिंगा हॉकी स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्त समाज के संदेश को आगे बढ़ाना रहा। इस आयोजन में नशे से दूर रहने, युवाओं को जागरूक करने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।