Priyanka Gandhi ने Kamal Nath के साथ की नर्मदा मैया की आरती

Jun 12, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव हो गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। वे आज सुबह जबलपुर पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रियंका गांधी ने पीसीसी चीफ के साथ गौरीघाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। इस दौरान कमलनाथ भी उनके साथ मौजूद थे।