प्रदेश में बस टर्मिनलों का होगा कायाकल्पः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
May 07, 2026
जयपुर, राजस्थान, 06 मई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश के बस टर्मिनलों के पुनर्विकास को लेकर अहम बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बस टर्मिनलों का कायाकल्प होगा] जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और राज्य के विकास को रफ्तार मिलेगी। साथ ही] स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस टर्मिनलों का आधुनिकीकरण आमजन को सुरक्षित] सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित बस पोर्ट्स पर राजस्थान पथ परिवहन निगम और निजी बसों का बेहतर समन्वय से नियमित और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चयनित जिला मुख्यालयों पर सार्वजनिक और निजी भागीदारी के माध्यम से विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त आधुनिक बस पोर्ट विकसित किए जाएं।