आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में निभा रही बड़ी भूमिकाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Apr 01, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिकाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवम सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए 1-1 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना] लाडो प्रोत्साहन योजना] कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को चैक भी प्रदान किए। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्ष में आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई निर्णय लिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं] और महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।