गुजरात में ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम
Apr 01, 2026
गुजरात की बनास डेयरी ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल के जरिए स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 2020 में शुरू हुई इस पहल के तहत Bio-CNG उत्पादन को बढ़ावा दिया गया और 25 अगस्त को रिटेल आउटलेट शुरू किया गया, जिससे आम लोगों को पर्यावरण-अनुकूल ईंधन मिल रहा है। आसपास के गांवों से गोबर एकत्र कर उसे Bio-CNG और जैविक उर्वरक में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की आय भी बढ़ रही है। इस पहल से लाखों किलोग्राम ईंधन का उत्पादन हुआ है और दो लाख से अधिक वाहन लाभान्वित हुए हैं। साथ ही, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आई है और भविष्य में नए बायोगैस प्लांट लगाने की योजना है।