नर्मदा में उत्तरवाहिनी परिक्रमा शुरू, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक तैयारियां पूरी
Mar 19, 2026
गुजरात के नर्मदा जिले में 19 मार्च से शुरू होने वाली उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चैत्र महीने में चलने वाली यह परिक्रमा एक महीने तक जारी रहेगी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परिक्रमा मार्ग पर रात में आवागमन आसान बनाने के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। नर्मदा नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी को देखते हुए स्नान स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार बेहतर सुविधाओं के साथ परिक्रमा सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न होगी।