सीमा दर्शन से गुजरात के टूरिज्म मैप पर उभरता नडाबेट

Oct 09, 2026

गुजरात के बनासकांठा में स्थित नडाबेट ‘सीमा दर्शन’ प्रोजेक्ट के तहत एक प्रमुख बॉर्डर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास स्थित यह डेस्टिनेशन पर्यटकों को BSF परेड, म्यूजियम और जीरो पॉइंट का अनुभव देता है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और टूरिस्ट सुविधाओं के चलते खासकर फेस्टिव सीजन में यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। बढ़ता टूरिज्म स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहा है। पिछले पांच वर्षों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बने हैं, जबकि फूड कोर्ट, चाय स्टॉल, स्नैक शॉप और छोटे कारोबार भी विकसित हुए हैं। इस तरह नडाबेट टूरिज्म, देशभक्ति और लोकल रोजगार को जोड़ते हुए गुजरात के बॉर्डर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा दे रहा है।