आशा कार्यकर्ताओं से मजबूत हो रही त्रिपुरा की स्वास्थ्य सेवाएं

Jul 29, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के नेतृत्व में त्रिपुरा की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ये कार्यकर्ताएँ गर्भवती महिलाओं की देखभाल, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, बच्चों के समय पर टीकाकरण और टीबी, मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। साथ ही, ज़रूरत के समय मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। अपने समर्पण और सेवा भावना के बल पर आशा कार्यकर्ताएँ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाने और एक स्वस्थ एवं सशक्त त्रिपुरा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।