त्रिपुरा में ब्रू परिवारों के युवाओं को टूल किट और ड्राइविंग लाइसेंस, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम

Sep 22, 2026

त्रिपुरा सरकार ब्रू समुदाय के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और टूल किट के जरिए स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। गोमती जिले के अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने प्रशिक्षित ब्रू युवाओं को टूल किट वितरित किए। यह पहल ब्रू युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।