फुट एंड माउथ डिजीज वैक्सीनेशन ड्राइव में गुजरात ने बनाई बढ़त
Mar 15, 2026
गुजरात में फुट एंड माउथ डिजीज (FMD) के खिलाफ व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 1 मार्च से 15 अप्रैल तक राज्यभर में यह अभियान चल रहा है। यह पहल नेशनल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (NADCP) के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य पशुओं को बीमारी से बचाना और किसानों को आर्थिक नुकसान से सुरक्षित रखना है। यह बीमारी पशुओं में बुखार, मुंह के छाले और लार गिरने जैसी समस्याएं पैदा करती है। टीकाकरण की निगरानी के लिए पशुओं को ईयर टैग कर उनकी जानकारी Information Network for Animal Productivity and Health portal (INAPH) पोर्टल पर दर्ज की जा रही है।