पारंपरिक होमस्टे से मालधारी युवाओं को मिल रहा रोजगार, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा
Nov 18, 2026
गुजरात के गिर में इको-टूरिज्म ग्रामीण रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रहा है। भोजड़े, हरिपुर और चितरोड़ जैसे गांवों में मालधारी समुदाय के युवा पारंपरिक घरों को होमस्टे में बदलकर पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन से जोड़ रहे हैं। गुजरात सरकार की होमस्टे नीति और पर्यटन विभाग के सहयोग से इन परिवारों को आय के नए अवसर मिले हैं। यहां पारंपरिक भुंगा, काठियावाड़ी मेहमाननवाजी और बाजरे का रोटला, देसी घी, ताजा मक्खन व छाछ जैसे स्थानीय व्यंजन पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इस अनूठे अनुभव का आनंद ले रहे हैं। यह पहल मालधारी विरासत के संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है।