यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए वरदान साबित होगाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jul 16, 2026
जयपुर, राजस्थान, 16 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में यमुना जल समझौते के योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए जल संसाधन विभाग की बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना जल समझौता शेखावाटी के लिए वरदान साबित होगा] और इस समझौते पर मिशन मोड में कार्य हो। समझौते के बाद अब जिस गति से आगे की प्रक्रिया चल रही है] उसे कायम रखते हुए नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी फील्ड में जाकर परियोजना को गति प्रदान करें। उन्होंने एमओए के अनुरूप परियोजना के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए। साथ ही] उन्होंने जरूरी मैनपावर के नियोजन के संबंध में भी निर्देशित किया। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया।